जीवन इतना बुरा नहीं है पगले, जितना तूने मान लिया है |
घोर निराशा अविश्वास का, चादर खुद पर तान लिया है ||
हर बाधा से डरता आया, डरता-डरता लड़ता आया |
पग-पग पर तू ठोकर खाता, गिरता संभलता फिर गिर जाता ||
लेकिन पथ को जैसा मान रहा है पगले, क्या पूरा तूने जान लिया है |
घोर निराशा अविश्वास का, चादर
खुद पर तान लिया है ||
जीवन इतना बुरा नहीं है पगले…|
फिर उसके परिचित आघातों से, क्यों तू बचता भाग रहा है ||
घाव इतना गहरा नहीं है पगले, जितना तूने मान लिया है |
घोर निराशा अविश्वास का, चादर
खुद पर तान लिया है ||
जीवन इतना बुरा नहीं है पगले…
इस संसार से प्रीत लगाईं, प्रीत लगाईं रीत निभाई |
फिर संसार की रीत के आगे, क्यों खुद को ही हार रहा है ||
मोह-माया छोड़ रे पगले, खुद से वैर ही पाल लिया है |
घोर निराशा अविश्वास का, चादर
खुद पर तान लिया है ||
जीवन इतना बुरा नहीं है पगले…।
.jpg)
No comments:
Post a Comment